पटना ग्रामीण: पटना: डायल 112 के पूर्व सैनिक चालकों ने मांगों को लेकर गांधी मैदान में किया धरना प्रदर्शन
जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे लोग सरकार से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार की सुबह 11 बजे पटना के गांधी मैदान में पटना जिला के विभिन्न थानो से एकजुट हुए सैकड़ों ERSS डायल 112 के पूर्व सैनिक चालक पटना के गांधी मैदान में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए जुट गए और सरकार से अपनी माँग कर रहे हैं।