सोमेश्वर: थापला और कांडे गांव में बैठक कर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को गांव थापला और कांडे में जन बैठक कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। इसके अलावा मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का का औचक निरीक्षण भी किया। मौके पर शाम करीब 06 बजे मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सिर्फ देहरादून में बैठकर काम करने के बजाए जनता के दरवाजे पर जाकर जन समस्याओं के समाधान में जुटी है।