सुल्तानपुर: धम्मौर की बेटी ने चित्रकला परीक्षा में हासिल किया स्वर्ण पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित
धम्मौर थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी शिवकुमार यादव की पुत्री मुस्कान यादव ने पं.रामचरित्र मिश्रा पीजी कालेज में MA चित्रकला की परीक्षा में 90.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में पहला स्थान प्राप्त किया।जिसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुस्कान को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया है।मुस्कान को मिली इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।