ग्वालियर गिर्द: 5 शवों के साथ परिजनों का चक्काजाम, प्रशासन ने सहायता के नाम पर सिर्फ ₹4000 की मदद की
सड़क दुर्घटना में मृत हुए लोगों के परिजनों ने शुक्रवार को दोपहर थाटीपुर चौराहे पर लाशों के साथ चक्का जाम किया दो दंपतियां इस हादसे में काल के गाल में समा गए जबकि उनके बच्चे अनाथ हो गए। परिजनों का कहना है कि जो लोग खत्म हुए उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं और किराए के मकान में रहते है मेहनत मजदूरी करके किसी तरह माता-पिता अपने बच्चों को पाल रहे थे।