ओबरा: रॉबर्ट्सगंज: ओबरा तहसील के चोपन थाना क्षेत्र में सोन पुल पर हाईवा ने कर को पीछे से मारी टक्कर, पांच लोग घायल
ओबरा तहसील के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोन पुल पर सड़क हादसा हो गया। एक ही दिशा में जा रही कार को पीछे से हाईवा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार आठ माह और ढाई साल के मासूम सहित 5 लोगों को चोट आई है सबसे ज्यादा चोट कार चालक को आई है। सभी घायलों को चोपन हॉस्पिटल इलाज़ के लिए पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज़ किया।