ओबरा: रॉबर्ट्सगंज: कुत्ते के काटने के बाद 11 वर्षीय बालिका की बिगड़ी हालत, चोपन हॉस्पिटल से जिला अस्पताल किया गया रेफर
चोपन विकासखंड क्षेत्र के ओबरा अंतर्गत प्रणाली ग्राम पंचायत के 11 वर्षीय बालिका चंदा को एक महीने पहले आवारा कुत्ते ने काट लिया था जिसके बाद परिजनों द्वारा बालिका का झाड़ फूंक कराया गया किंतु एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगाया गया जिसके बाद अचानक चंदा की हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर चोपन अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया