गभाना: गभाना में श्रीराम कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
गभाना में श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के सामने मैदान में श्रीराम कथा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा का बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समापन हो गया। समापन अवसर पर सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।