सेन्हा: इमाम ए हुसैन के बताए मार्ग पर चलकर समाज व देश की सेवा करें, लोहरदगा उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण।
ईदगाह मैदान सेन्हा में अंजुमन इस्लामिया एवं मोहर्रम कमिटी के तत्वधान में त्योहार के दूसरे दिन मेला का आयोजन किया गया। आयोजित मेला कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित मुख्य अतिथि लोहरदगा उपयुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां तथा अन्य अतिथियों के द्वारा नुमाइसी खेल का प्रदर्शन कर किया गया।