सेन्हा: सेन्हा पतलो गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की निर्मल तरीके से की हत्या,पति फरार।
सेन्हा थाना क्षेत्र के पतलो गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. सेन्हा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान नरेश चिक बड़ाइक की 50 वर्षीय पत्नी लाली देवी के रूप में हुई है.।