सेन्हा: सेन्हा कंडरा चौक के समीप सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने मारा धक्का, गंभीर रूप से हुए घायल।
लोहरदगा मे हर दिन तेज रफ्तार के कहर की खबरे सामने आ रही है। अब तक ना जाने कितने ही लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई है। जिला के सेन्हा प्रखंड में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सोमवार को सेन्हा कंडरा चौक के समीप सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बोलोरो गाड़ी ने धक्का मार दिया। जिससे वृद्ध महिला जमीन पर नीचे गिर गई और घायल हो गई।