गोंडा: धानेपुर में तैनात दो सिपाहियों पर एक युवक को फर्जी तरीके से लॉकअप में बंद करने, मारपीट और पैसे मांगने का आरोप
Gonda, Gonda | Sep 10, 2025 धानेपुर थाने में तैनात दो सिपाहियों पर फर्जी तरीके से लॉकअप में बंद करने मारने पीटने और पैसा मांगने का आरोप लगा है, धानेपुर थाना क्षेत्र के धुसवा रहने वाले मोहम्मद समार ने सिपाही सतीश और आनंद यादव पर गंभीर आरोप लगाया है, पैसा मांगने का ऑडियो बुधवार सुबह 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, शिकायत के आधार पर पुलिस के उच्च अधिकारी जांच करवा रहे हैं।