कोंच तहसील के दोनों उपजिलाधिकारी न्यायालयों में पिछले दो माह से पेशकार न होने के कारण न्यायिक कार्य लगभग ठप पड़ा हुआ है, वादकारी न्याय की उम्मीद में रोज़ अदालत के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पेशकार के अभाव में सुनवाई प्रभावित हो रही है, इस स्थिति से परेशान बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार दोपहर 2 बजे डीएम जालौन राजेश कुमार पांडेय से नियुक्ति की मांग की है।