बीसलपुर: बढैपुरा धर्म गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, मृतका की मां ने हत्या का लगाया आरोप
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढैपुरा धर्म निवासी अरविंद कुमार की पत्नी सरिता उम्र 25 वर्ष की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई वहीं मृतका की मां सावित्री ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है वहीं पुलिस ने मृतकों के शव की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है