रायबरेली: सलोन कस्बे का रहने वाला युवक अज्ञात वाहन की टक्कर का हुआ शिकार, जिला के के चिकित्सक ने किया मृत घोषित
मंगलवार को सलोंन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के रहने वाले रोहित पुत्र बुधराम अज्ञात वाहन की टक्कर के हुए शिकार। परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया सीएचसी सलोन,जहां से हालत नाजुक होने पर रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया।जिला अस्पताल के चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित किया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया।