रायबरेली: स्योंठी गांव में प्रधान के घर घुसकर दबंगों ने की मारपीट बचाने गई 6 माह की गर्भवती बहू तथा पत्नी को भी पीटा, बहू गंभीर
ग्राम प्रधान को इंडियामार्का नल की ग्रामीणों को पाइप ना देना महंगा पड़ गया। नाराज ग्रामीणों ने प्रधान के घर हमला बोल दिया। हमले में प्रधान को बचाने आई पत्नी तथा गर्भवती बहू को भी दबंगो के द्वारा मारा पीटा गया। बहु गर्भवती होने के चलते गंभीर चोट आ गई। जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान के द्वारा तहरीर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है।