सबलगढ़: रामपुर कला पुलिस को मिली सफलता, भैंस चोरी का खुलासा: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भैंस बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
सबलगढ़ के रामपुर कलां थाना क्षेत्र के सिंगारदे खालसा गांव निवासी बंटी कुशवाह की चोरी हुई भैंसों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आज बुधवार को सुबह बरामद कर लिया है।पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रुनघान गांव के पास सड़क किनारे से सभी भैंसों को बरामद किया गया। इसके बाद फरियादी को मौके पर बुलाकर भैंसों की पहचान कराई गई है