मांझी थाना क्षेत्र के नंदपुर में बीते दिनों अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए एक महिला की चाकू मार कर हत्या कर दी थी. घटना की जानकारी सामने आते ही माँझी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ सतेन्द्र यादव ने बुधवार के दोपहर 2 बजे पतिजनों से मिलकर जनकारी प्राप्त कर डीएसपी से बात कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग किया.