आबादी क्षेत्र में बाईपास निर्माण का विरोध, बालघाट तहसील कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया सांकेतिक धरना, आंदोलन की चेतावनी
टोडाभीम बालघाट कस्बे में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बाईपास निर्माण का विवाद अब बढ़ता जा रहा है। विभाग ने हाल ही में 70 लोगों को आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किया तो इसके बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी की कार्यवाही पर गहरी नाराजगी जताई। 50 से ज्यादा लोग तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर आधा घंटे तक सांकेतिक धरने पर बैठ गए।