जशपुर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव की तैयारी बैठक ली। बुधवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि 2 से 4 नवंबर तक रणजीता स्टेडियम में राज्योत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।