मड़ियाहू: रामपुर सोयरी गांव में जोन की मासिक बैठक आयोजित की गई
मड़ियाहूं क्षेत्र के रामपुर सोयरी गांव में जोन की मासिक बैठक शनिवार की शाम करीब 4 बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रभान पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी बूथ इकाई होती है।