पाकुड़ प्रखंड के प्यादापुर गांव के पहाड़ी टोला स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान पर रविवार को करीब 2 बजे हंगामा हो गया। डीलर राजीव कुमार पंडित द्वारा कार्डधारियों को खराब चावल दिए जाने की शिकायत पर ग्रामीणों ने राशन दुकान के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्डधारियों ने बताया कि डीलर आज इस माह का राशन वितरण कर रहे थे। जब वे चावल लेने पहुंचे।