गाजीपुर-बलिया नेशनल हाईवे (एनएच-31) पर शुक्रवार को हुई तेज बारिश के दौरान अचानक एक विशालकाय आम का पेड़ हाईवे सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए हाईवे का यातायात बाधित हो गया।स्थानीय राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना कटवां मोड़ चौकी पुलिस को दी।