फतेहपुर: रामपुर के पास थरियांव पुलिस ने मुठभेड़ में ₹25 हजार के अंतर्जनपदीय लुटेरे को किया गिरफ्तार, अभियुक्त के पैर में लगी गोली
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव गांव के पास आज भोर पहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया जहां जवाबी फायरिंग में अंतर्जनपदीय लूटेरे विशाल सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी सराय प्रयाग थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया। ASP ने बताया कि पकड़े गए विशाल सिंह के ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।