फतेहपुर: इन्द्रो पूल के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो गाँव के समीप पिकअप और बाइक की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।