औरैया: कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो डिवाइडर से टकराया, चालक ऑटो छोड़कर भागा
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन ऑयल चौकी के समीप सोमवार की शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और क्षतिग्रस्त हो गया। गलीमत यह रही की ऑटो में कोई भी सवारी नहीं थी और सिर्फ चालक ही ऑटो लेकर औरैया की ओर आ रहा था। आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि जब ऑटो तेज गति से आ रहा था तो इधर-उधर हो रहा था। इससे ऐसा प्रतीत होता है