जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा प्रखंड के उदलखाप गांव के समीप सड़क पर बाइक फिसलने से बाइक चालक सड़क पर गिरकर हुआ घायल।बताया जाता है बाइक चालक बाइक लेकर चकलता की ओर से बुधवार 3 बजे उदलखाप कच्ची मार्ग होकर जा रहा था इसी दौरान बाइक फिसल जाने से यह घटना घटी।घटना के बाद आसपास के लोगों के द्वारा घायल को उठाकर जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ी से भेज दिया गया।