कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र में सांड के हमले से घायल हुई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हैलेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
बिठूर थानाक्षेत्र के कुरसौली गांव में रहने वाली 60 वर्षीय सरस्वती को एक माह पहले सांड ने उठाकर पटक दिया था। जिसमें हैलट असपाल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम 6 बजे दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया की महिला की, कमर और घुटने में गंभीर चोट आई थी। महिला का पति और बच्चे नहीं थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है।