जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ग्राम कुरंदी में भूमि पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
बस्तर सांसद महेश कश्यप जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम कुरंदी में विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।ग्राम कुरंदी में सांसद निधि के तहत राशन दुकान से बरगद चौक तक 325 मीटर सीसी सड़क के भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि ग्रामीण मौजूद रहे।