ग्राम पाटन में मंगलवार को 11 केवी हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने से 21 वर्षीय वंदना पाटीदार गंभीर रूप से सुबह झुलस गईं। घटना उस समय हुई जब वंदना पशुओं के शेड पर खड़ी थीं और लाइन से चिंगारियां उड़ने लगीं। परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उज्जैन रेफर किया,पिता संजय पाटीदार ने चार साल से लाइन शिफ्ट की मांग अनसुनी रहने का आरोप लगाया।