बोधगया के तिब्बत बौद्ध मॉनेस्ट्री में रविवार की दोपहर 12 बजे तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का 90 वाँ जन्मदिन मनाया गया।इस मौके पर गया डीएम शशांक शुभंकर के द्वारा केक काटा गया।जिसके बाद उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा दलाई लामा की लंबी उम्र की कामना के लिए विशेष प्रार्थना की गई।