आगामी 4 जनवरी को नर्मदा बस्ती का हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन बांग्ला घाट के राजा मंदिर के सामने बेतवा नदी के किनारे किया जाना है। इस आयोजन को लेकर भूमि पूजन शुक्रवार दोपहर 3 बजे किया गया। रायपुर स्कूल से एक ध्वज यात्रा निकाली गई जो बेतवा नदी के किनारे बंगला घाट पहुंची, जहां भूमि पूजन का कार्य किया गया जिसमें बड़ी संख्या लोग शामिल रहे।