नया भोजपुर थाना क्षेत्र के गजरांवा मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहियां गांव निवासी कल्लू डोम के रूप में हुई है।