कनवास: देवलीमांझी पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचाते दो आरोपियों को कुराड़ से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Nov 29, 2025 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवलीमांजी थाना पुलिस ने नशे में धुत्त होकर उत्पात मचाने वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। शनिवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शिवराज और रमेश शामिल हैं। दोनों आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने एवं लोगों से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।