राजमहल: बुधवरिया के पास तेज रफ्तार बाइक ने 4 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर मौत, छाया मातम
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट जमनी पंचायत के बुधवरिया के पास फोरलेन मुख्य सड़क पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से झगरू मंडल के चार वर्षीय पुत्र राजकुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गया। जबकि बाइक चालक शोभापुर निवासी प्रहलाद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की संध्या करीब 6 बजे इसकी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।