इटावा: इटावा में प्रेम प्रसंग के चलते सिपाही पति ने पत्नी की हत्या की नाकाम कोशिश, इकदिल थाने पर पति समेत 5 पर रिपोर्ट दर्ज
Etawah, Etawah | Apr 26, 2025 इटावा में कानपुर में तैनात एक सिपाही ने प्रेम पत्नी की हत्या का प्रयास किया, शापिंग कराने के बहाने घर से लाकर ट्रक के सामने चलती बाइक पर पत्नी को छोड़कर कूद गया। पत्नी के ट्रक से टकराने से बचने पर बाद में गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। घायल पत्नी की तहरीर पर शनिवार को इकदिल पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ सिटी ने रात्रि 11 बजे घटना जानकारी दी।