अररिया: पुरवारी झीरवा गांव में दहेज के विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग जख़्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 16, 2024 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के पुरवारी झीरवा गांव में दहेज को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में शनिवार को भर्ती कराया गया हैं. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी घायलों का इलाज जारी हैं.