दनियावां: निमी गांव के शिवालय में अखंड कीर्तन के लिए निकली कलश यात्रा
Daniawan, Patna | Mar 30, 2026 दनियावां प्रखंड के निमी गांव स्थित शिवालय में अखंड कीर्तन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर फतुहा त्रिवेणी संगम पहुंची है। जहां विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर पैदल ही डीजे के गानों पर नाचते गाते हुए भक्त श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे हैं। जहां कलश स्थापना के बाद अखंड कीर्तन की शुरुआत की गई है। समापन पर भंडारा का आयोजन होना है।