गाज़ियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर मालीवाडा चौक से लेकर चौधरी मोड़ तक सभी तैयारियां पूर्ण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को गाजियाबाद पहुंचेंगे और रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री गाजियाबाद से बीजेपी के उम्मीदवार अतुल गर्ग के समर्थन में रोड शो करेंगे, जिससे बीजेपी का उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सके। प्रधानमंत्री के आने से पहले गाजियाबाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।