कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर घने कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। वहीं हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर की ओर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस लगभग 6 घंटे विलंब से संचालित हो रही है।