पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के चोरी के गहनों के साथ तीन गिरफ्तार
पटना जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 के पश्चिमी छोर पर पुलिस टीम को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, जिससे संदेह गहरा गया और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से सोने-चांदी के अंगूठी, चेन,लॉकेट,बालियां, पायल और बिछिया समेत करीब 7 लाख रुपये के गहना