बैरिया अंचल के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित सिंगही गांव में गुरुवार की रात करीब 10 बजे अचानक लगी आग से कई घर जलकर राख हो गए। आग लगते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह अपने परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन घरों में रखा सामान, अनाज और कपड़े जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।