गुमला: लठदाग के ग्रामीणों को बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं दिया, कहा- विधायक से कहो
Gumla, Gumla | Aug 1, 2025 सिसई के लठदाग गांव के ग्रामीण पिछले कई दिनों से अंधकार में है। लेकिन उनके गांव में रोशनी पहुचाने के लिए कोई भी मददगार नही बन रहा है।जिसके कारण ग्रामीण पिछले कई दिनों से विद्युत विभाग का चक्कर काटने को विवश है। लेकिन यहां भी उनकी सुनवाई नही हो रही है। बिजली विभाग द्वारा कहा जाता है कि क्षेत्र के विधायक से पैरवी कराओ तभी ट्रांसफार्मर मिलेगा।