बुधवार की शाम को 6:00 बजे होमगार्ड राजेश 35 साल पुत्र सुरेश प्रसाद जो एकौना थाने में ड्यूटी करते हैं। ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। परसिया निरंजन गांव के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।आसपास के लोगों ने उपचार के लिए समीप के चिकित्सा ले ले गए। जहां चिकित्सकों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।