इंद्रानगर कॉलोनी में हौसलाबुलंद चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों का माल किया पार, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Aug 27, 2024 चितईपुर थाना के इंद्रानगर कॉलोनी में मंगलवार को हौसलाबुलंद चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर नकदी और जेवरात समेट ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही। फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।