मंगलवार के अपराह्न करीब 2:15 बजे बोरियो तीनपहाड़ मुख्य सड़क में डुमरिया तसर केंद्र के समीप एक ऑटो दुर्घटना में 6 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बोरियो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।बताया जाता है कि बच्ची अपनी मां और अन्य लोगों के साथ बोरियो हाट आ रही थी इस दौरान ऑटो नियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई।