पूर्णिया डीएवी चौक स्थित वार्ड संख्या 04 निवासी की सड़क हादसे में हुई मौत, सांसद पप्पू यादव ने परिजनों से की मुलाकात
Purnea East, Purnia | Mar 29, 2026
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रविवार को दोपहर के लगभग 12 बजे नगर निगम क्षेत्र के डीएवी चौक स्थित वार्ड संख्या 04 के निवासी भेरो मुर्मू उर्फ दरोगा मुर्मू जिनका बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया था। उनके परिजनों से मुलाक़ात की. इस दौरान उनके शोकाकुल परिजनों से मिले और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की