नईसराय: पशु पालन विभाग ने कई पशु पालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए मुर्रा प्रजाति की भैंसे प्रदान की
शुक्रवार दोपहर तीन बजे पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत मुर्रा भैंसे वितरित की गई। नई सराय पशु चिकित्सक डॉ राजेंद्र बाथम ने बताया कि, समूचे जिले में इस योजना के तहत 10 पशु पालकों को यह भैंसे प्रदान की जा रही हैं। इन भैंसों पर 90 फीसदी अनुदान पशुपालकों को मिलेगा। योजना के तहत समूचे जिले में 10 पशु पालकों का चयन हुआ है