चैनपुर मुख्यालय में बुधवार को रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे और युवा वर्ग गानों की धुन पर थिरकते और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते नजर आए। जानकारी देते हुए शाम के पांच बजे बताया गया कि अल्बर्ट एक्का चौक, पीपल चौक समेत विभिन्न स्थानों पर साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई थी, जहां युवाओं की टोलियां होली के रंग में