बड़वारा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पठरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) इन दिनों दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। मार्ग के दोनों किनारों पर अनियंत्रित और बेतरतीब तरीके से खड़े भारी वाहन न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि किसी बड़ी अनहोनी को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन वाहनों के कारण सड़क संकरी हो गई है