जमुनहा: एक गाव निवासी युवक ने मल्हीपुर थाने पर महिला से छेड़छाड़ मे केस दर्ज कराया
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कुछ दबंगों पर उसकी पत्नी से छेड़खानी का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पीड़ित का आरोप है कि बुधवार देर रात उसकी पत्नी शौच के लिए बाहर गई हुई थी। इस दौरान गांव के बाहर स्थित बंधे पर बैठे सोनू पुत्र राम प्यारे ने पीछे से महिला का हाथ पकड़ लिया।